Balwinder Singh

1300 Posts
धौराहा में PSPCL यार्ड में विशाल आग, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

धौराहा में PSPCL यार्ड में विशाल आग, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

धौराहा (गुरप्रीत सिंह):मंगलवार शाम को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक सुविधा में धौराहा में एक बड़ी आग लग गई, जिससे कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास रहने वाले निवासियों में अफरा–तफरी फैल गई।स्थानीय गवाहों के अनुसार, आग शुरूआती तौर पर बिजली निगम की संपत्ति के बाहर स्थित सूखी वनस्पति और पेड़ों में लगी, जिसके बाद मजबूत पूर्वी हवाओं ने लपटों को ट्रांसफॉर्मर स्टोरेज यार्ड की ओर धकेल दिया।कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई जब कई तेल से भरे ट्रांसफॉर्मर आग की चपेट में आ गए, जिससे आकाश में घना धुआँ उठा और जलते हुए उपकरणों से…
Read More
हरियाणा में ओटी असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई

हरियाणा में ओटी असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार करते हुए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा ने ओटी असिस्टेंट की योग्यता को "दस जमा दो साइंस" कक्षा उत्तीर्ण से बढ़ाकर "बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी" किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रधान राहुल जागलान एवं महासचिव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से चंडीगढ़ में विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन…
Read More
हरियाणा के उपायुक्त से किया पत्राचार, वर्चुअल माध्यम पर जोर देने का आग्रह

हरियाणा के उपायुक्त से किया पत्राचार, वर्चुअल माध्यम पर जोर देने का आग्रह

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना तथा मानसून से पहले सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में जितना हो सके, फील्ड में रह कर समस्याओं का समाधान करें। बकायदा उन्होंने इस संबंध में एक्सईएन, एसडीओ को लेकर भी निर्देश दिये है। साथ ही उन्होंने प्रदेशभर के उपायुक्त को पत्राचार करते हुए कहा कि प्रदेशभर…
Read More
निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाना जरूरी है और यह तभी होगा जब अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी बसों की सुविधा पहुंचेगी। इसलिए परिवहन विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ी हुई आबादी तथा भविष्य में पैदा होने वाली मांग के अनुरूप पूरे प्रदेश का रूटमैप बनाए और रिवाइज रूट प्लान के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा गांवों व शहरों को बस सुविधा से जोडे़। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047…
Read More
बुजुर्गों के लिए शुरू होगा ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल : आरती सिंह राव

बुजुर्गों के लिए शुरू होगा ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही दो बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बुजुर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बुजुर्गों के लिए हर गुरुवार लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला पत्रकारों के साहस और योगदान की सराहना की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला पत्रकारों के साहस और योगदान की सराहना की

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वुमन जर्नलिस्ट वेल्फेयर ट्रस्ट की महिला पत्रकारों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद महिला सशक्तिकरण के साथ आगे बढ़ रही महिलाओं के मनोबल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता हित में गति और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है तथा मीडिया जगत से मिलने वाली सूचनाओं और अपडेट पर वह स्वयं संज्ञान लेते हैं। मुख्यमंत्री ने बीते 11 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा…
Read More
26 मई को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी सुनवाई

26 मई को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी सुनवाई

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह):उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 26 मई को अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय में की जाएगी । इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे| इनमें मुख्यतः बिलिंग,…
Read More
मृत शिक्षकों के ऋण माफी मामलों के त्वरित और सटीक निपटान के दिए निर्देश

मृत शिक्षकों के ऋण माफी मामलों के त्वरित और सटीक निपटान के दिए निर्देश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मृत शिक्षकों के ऋण माफी (Waive off) मामलों के त्वरित और सटीक निपटान के निर्देश दिए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालयों से मृत कर्मचारियों के ऋण संबंधी मामले बिना उचित निरीक्षण के निदेशालय भेज दिए जाते हैं, जिससे मामलों के निपटान में अनावश्यक देरी होती है और विभाग व सरकार पर वित्तीय भार पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए सहायक निदेशक (ऑडिट व लेखा शाखा) ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट…
Read More
जल प्रबंधन में गांवों की होगी बड़ी भूमिका

जल प्रबंधन में गांवों की होगी बड़ी भूमिका

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के गांवों की अब जल प्रबंधन में अहम भूमिका होगी। प्रदेश में ग्रामीण जल प्रबंधन को विकेंद्रीकृत और सामुदायिक भागीदारी आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक खास पहल की गई है। ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) नीति-2026 के तहत गांव अपने जलापूर्ति तंत्र के संचालन, रखरखाव और दीर्घकालिक स्थायित्व में अधिक जिम्मेदारी निभा सकेंगे। आज यहां एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षित, सतत, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित पेयजल सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।…
Read More
मुख्यमंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से की मुलाकात, बढ़ाया मनोबल

मुख्यमंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से की मुलाकात, बढ़ाया मनोबल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में शामिल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभ्यर्थियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। इस…
Read More