Balwinder Singh

1300 Posts
नायब सिंह सैनी ने राष्ट्र के लिए सिख परंपरा के बलिदान और बहादुरी से प्रेरणा लेने की बात कही

नायब सिंह सैनी ने राष्ट्र के लिए सिख परंपरा के बलिदान और बहादुरी से प्रेरणा लेने की बात कही

हरियाणा(बलविंदर सिंह):नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिख समुदाय के राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक योगदान की प्रशंसा की, कहा कि साहस, बलिदान और आस्था की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की विरासत आज भी समाज का मार्गदर्शन और प्रेरणा देती है।“धन्यवाद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जो चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में सिख संघ द्वारा आयोजित था, मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख इतिहास बहादुरी, सेवा और मानवता के प्रति भक्ति के असाधारण उदाहरणों से भरा हुआ है।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएँ और सिख गुरुओं का मार्गदर्शन दुनिया को समानता, करुणा और निडर सेवा के मूल्य दिखाता है। उन्होंने…
Read More
गुड़गांव के पाटौदी इलाके में रासायनिक यूनिट में भीषण आग

गुड़गांव के पाटौदी इलाके में रासायनिक यूनिट में भीषण आग

हरियाणा (बलविंदर सिंह):गुरुग्राम के पाटौदी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रासायनिक निर्माण यूनिट में बड़ी आग लग गई, जिससे व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया हुई और जिले के कई स्‍टेशनों की टीमें घंटों तक आग बुझाने में लगी रहीं।यह घटना मुस्लिमपुर‑खुरसांपुर गांव के पास स्थित ओम सैराम इंडस्ट्री में हुई। आग लगने के तुरंत बाद ही परिसर में तेज़ी से लपटें फैल गईं, जिससे क़रीबी इलाके में घना धुआँ उठ गया और आस‑पास के निवासियों में हड़कंप मच गया।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के बारे में पहला अलर्ट लगभग 1:40 बजे प्राप्त हुआ। प्रारंभिक अग्निशमन टीमें तुरंत मौके…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहर और यादों को सहेजने के लिए किए जा रहे हैं ऐतिहासिक कार्य

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख गुरुओं की धरोहर और यादों को सहेजने के लिए किए जा रहे हैं ऐतिहासिक कार्य

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज की अटूट वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सिख एक बहादुर कौम है, जिसने धर्म की रक्षा के लिए सिर तो कटा दिए, लेकिन कभी झुके नहीं। उनकी इस महान विरासत, कुर्बानियों और वीरता पर आज हर भारतवासी गर्व महसूस करता है। मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित उनके (मुख्यमंत्री) धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भी भेंट कर सम्मानित किया। इस…
Read More
बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार

बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह डिग्री केवल कागज का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन, माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे रहने वाली नहीं हैं और वे देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज का यह समारोह ग्रामीण क्षेत्रों में महिला शिक्षा के बढ़ते प्रभाव और जागरूकता का प्रमाण है मंत्री आज महिला महाविद्यालय झोझू कलां (चरखी दादरी) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि…
Read More
29 जून को भिवानी में मनाई जाएगी संत कबीर जयंती

29 जून को भिवानी में मनाई जाएगी संत कबीर जयंती

चण्डीगढ(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान की प्रहरी है। समाज के अधिकारों की रक्षा करना, बच्चों को बेहतर भविष्य देना और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को चण्डीगढ में धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जून को भिवानी में संत कबीरदास जयंती मनाई जाएगी। इसी तरह पंजाब के अबोहर…
Read More
समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े

समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज सेवा, जनकल्याण और सुशासन की ऐसी मिसाल पेश की, जो सदियों बाद भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, संगठन और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। मंत्री आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता…
Read More
1 जून को गुरुग्राम से होगा नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ

1 जून को गुरुग्राम से होगा नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ‘विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया है, जिसके तहत हर विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आने वाले वर्षों में औद्योगिक, तकनीकी, कृषि एवं रोजगार के…
Read More
हेरिटेज एंड सिटी वॉक युवाओं में भरेंगे जोश, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे खालसा मेमोरियल

हेरिटेज एंड सिटी वॉक युवाओं में भरेंगे जोश, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे खालसा मेमोरियल

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा 30 मई को हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा आयोजित दूसरी हेरिटेज एंड सिटी वॉक में एथनिक इंडिया, राई (सोनीपत) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से युवाओं व पर्यटकों को जोड़ना है। आज यहां जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हेरिटेज एंड सिटी वॉक शनिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रदेश के सात प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित की जाएगी। सोनीपत स्थित एथनिक इंडिया, राई…
Read More
हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने की नई नीतियां अधिसूचित

हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने की नई नीतियां अधिसूचित

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश आकर्षित करने तथा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सात नई क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों को अधिसूचित किया है।अधिसूचना के अनुसार, नई नीतियों में हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ESDM) नीति-2026, हरियाणा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा खिलौना एवं खेल उपकरण विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-वेस्ट) रिसाइक्लिंग नीति-2026, हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) नीति-2026, हरियाणा आईटी/आईटीईएस, एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति-2026 तथा हरियाणा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2026 शामिल हैं। ये सभी नीतियां पांच वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेंगी और…
Read More
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

चंडीगढ़, (बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्वभर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं…
Read More