06
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि योग किसी एक विशेष दिन या तारीख पर करने का सीमित अभ्यास नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक जीवन शैली का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा। जब हर नागरिक इसे अपने जीवन में उतारेगा, तभी एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा शनिवार को सिरसा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम के हॉकी मैदान में महिला एवं बाल विकास, आयुष विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर…
