चंडीगढ़ में आज शाम 7 बजे होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रशासन ने लोगों से लाइटें बंद रखने की अपील की

चंडीगढ़ (नवल किशोर): चंडीगढ़ प्रशासन आज, 27 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे शहर में सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज (ब्लैकआउट) आयोजित करेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य शहर की आपातकालीन तैयारियों और किसी संकट की स्थिति में प्रशासन की प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है।

इस दौरान प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य इमारतों की सभी लाइटें बंद रखने की अपील की है।

प्रशासन ने लोगों से यह भी कहा है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और शांत रहें। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करने तथा प्रशासन की ओर से जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सिविल डिफेंस व्यवस्था की तैयारियों को परखना और आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों से इस अभ्यास में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने की अपील की है, ताकि मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *