हरियाणा सुशासन पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन एवं नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों तथा विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार, सभी प्रशासनिक सचिवों के लिए अपने-अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से पोर्टल पर सभी राज्य स्तरीय पुरस्कारों, जिनमें फ्लैगशिप पुरस्कार और राज्य पुरस्कार शामिल हैं, को अपनी संस्तुति एवं टिप्पणियों सहित अपलोड करना अनिवार्य होगा।

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *