तरनतारन में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश पुंगी ढेर, AGTF-CIA स्टाफ से हुई मुठभेड़

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन CIA स्टाफ के साथ उसकी मोहल्ला मुरादपुर में मुठभेड़ हुई। इस दौरान उसका एक साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसपी इन्वेस्टिगेशन रिपुदपन सिंह वहां पहुंचे। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि मुरादपुर के रहने वाले कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी ने पुलिस पार्टी पर दो बार फायरिंग की थी।

पहली घटना में थाना सिटी तरनतारन में तैनात एएसआई बलदेव सिंह के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। इसके बाद पुंगी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया था।

बदमाश कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी, जिसे AGTF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

बदमाश कश्मीर सिंह उर्फ पुंगी, जिसे AGTF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

पुलिसकर्मी और बच्ची हुए थे घायल कुछ दिन पहले पुंगी के मुरादपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी उसे पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान उसने दोबारा फायरिंग कर दी। गोली पुलिसकर्मी के चेहरे पर लगी, जबकि वहां खेल रही तीन साल की बच्ची भी गोली लगने से घायल हो गई थी। उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस उनके पीछे लगी थी।

मौके पर पड़ी बदमाश की पिस्टल, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मौके पर पड़ी बदमाश की पिस्टल, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

घायल बदमाश का इलाज जारी मुठभेड़ में घायल होने के बादर कश्मीर पुंगी और उसके साथी गुरसेवक सिंह को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अमृतसर के गुरूनानक देव अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने पुंगी को मृत घोषित कर दिया, वहीं गुरसेवक का इलाज किया जा रहा है।

फिरोजपुर रेंज के DIG की 3 तस्वीरें…

बदमाशों के एनकाउंटर के बाद डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।

बदमाशों के एनकाउंटर के बाद डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।

डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा मौके पर पड़े बदमाशों के पिस्टल और फोन के बारे में जानकारी लेते हुए।

डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा मौके पर पड़े बदमाशों के पिस्टल और फोन के बारे में जानकारी लेते हुए।

डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि बदमाश के पीछे काफी दिन से टीम पड़ी हुई थी।
By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *