स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां पकड़ीं: कैथल में बिना नाम चल रहा था सेंटर, डस्टबिन में यूज्ड कंडोम मिले; यूपी-पंजाब की रहने वाली

हरियाणा के कैथल में पुलिस ने बुधवार की शाम को एक स्पा सेंटर पर रेड की। यह स्पा सेंटर ढांड रोड बनी एक बिल्डिंग में थर्ड फ्लोर पर चल रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सेंटर में अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद युवतियों ने भागने की कोशिश की।

मगर, पुलिस ने घेरकर सभी छह युवतियों को पकड़ लिया। पता चला कि यह स्पा सेंटर अवैध रूप से चल रहा था, जिसका कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। पकड़ी गईं युवतियों में उत्तर प्रदेश, जालंधर, अमृतसर और नोएडा की रहने वाली हैं। सेंटर को भी यूपी की रहने वाली युवती ही चला रही थी।

टीम को मौके से डस्टबिन में यूज्ड कंडोम भी मिले। इसके अलावा कुछ बैग मिले, जिनमें युवतियों के कपड़े भी थे। फिलहाल, पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर सभी युवतियों को थाने भेज दिया है, जहां उसने पूछताछ की जा रही है। उधर, जब यह रेड पड़ी तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस रेड का वीडियो भी बना लिया।

स्पा सेंटर में रेड के बाद युवतियों को बाहर लाती पुलिस।

स्पा सेंटर में रेड के बाद युवतियों को बाहर लाती पुलिस।

पकड़ी गई युवतियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस।

पकड़ी गई युवतियों को गाड़ी में बैठाती पुलिस।

स्पा सेंटर पर रेड पर एसएचओ ने दीं ये जानकारियां…

  • अनैतिक कार्य होने की मिली थी सूचना : सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ढांड रोड पर एक स्पा में लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और सेंटर पर रेड की।
  • सेंटर में थी छह युवतियां, पुलिस को देख भागने लगी : एसएचओ के मुताबिक, यह सेंटर ढांड रोड स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर बिना किसी नाम के चलाया जा रहा था। जब कैफे के अंदर जाकर तलाशी ली गई तो वहां पर 6 लड़कियां पाई गई। पुलिस टीम को देख युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन भी को हिरासत में ले लिया गया।
  • 800 से लेकर ₹1200 तक रखी गई थी फीस: शुरुआती जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती सेंटर का संचालन कर रही थी। यहां आने वाली ग्राहकों से मसाज और अन्य गतिविधियों के नाम पर 800 से लेकर ₹1200 तक वसूले जा रहे थे। बाद में सेंटर संचालिका अपना कमीशन काटकर बाकी रकम युवतियों को दे देती थी।
  • डस्टबिन में मिले यूज कंडोम और युवतियों के कपड़े: पुलिस के अनुसार, सेंटर में रेड के दौरान डस्टबिन में यूज किए हुए कंडोम भी पाए गए। इसके अलावा लड़कियों और महिलाओं का सामान जैसे कपड़े इत्यादि के बैग भी मौके पर मिले, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
  • ग्राहकों को बुलाकर गेट पर लगा देती थी लॉक : पुलिस की जांच में सामने आया है कि जैसे ही ग्राहक स्पा सेंटर पहुंचते, उसने एंट्री फीस ली जाती। युवतियां पसंद कराकर उन्हें अंदर भेज दिया जाता और तुरंत ही सेंटर का बाहर से गेट लॉक कर दिया जाता था, ताकि किसी को यह पता न चले की स्पा सेंटर खुला है या बंद है।
सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

युवतियों से की जा रही पूछताछ

सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस अब सेंटर में मौजूद युवतियों से पूछताछ कर रही है। पता किया जा रहा है कि इस काम में और कितने लोग शामिल है। कहना है कि समाज में इस तरह की गतिविधियों से गलत संदेश जाता है, पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *