मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान: DA पर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे; कर्मचारी बोले- चंडीगढ़ से सतोज भेजेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। इससे पहले हड़ताली मुलाजिम भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुके हैं। जिसके जरिए मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट कोई भी आदेश देने से पहले मुलाजिमों का पक्ष भी सुने।

मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके हैं। वहीं रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मोर्चा ने CM भगवंत मान को मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्‌ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए वर्ना 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसके बाद 12-13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

मुलाजिम संगठनों ने एक मुहिम का भी ऐलान किया। इस मुहिम का नाम ‘मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ सचिवालय से गांव सतोज की वापसी’ रखा है। संगठनों का कहना है कि इस मुहिम के जरिए मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ सचिवालय से वापस उनके गांव सतोज भेजना है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

कर्मचारी यूनियन के नेता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पर एक फिल्म आ रही है। सरकार कह रही है कि इस फिल्म को देखें। हम निवेदन करते हैं कि ये फिल्म ना देखी जाए। इस फिल्म का हम बॉयकॉट करते है।

मुलाजिमों की चंडीगढ़ में लगेगी ‘विधानसभा’ नेता ने कहा कि सभी चंडीगढ़ में मुलाजिम विधानसभा लगाई जाएगा। जहां 117 विधायकों और 13 लोकसभा के सदस्यों को निमंत्रण देंगे। उनकी कुर्सियां लगाई जाएंगी। उनसे मुलाजिमों और पेंशनरों की मांगों को लेकर सवाल किए जाएंगे।

मुलाजिम संगठनों का किसान मोर्चे को समर्थन इसके अलावा सांझी तालमेल कमेटी ने फैसला लिया है कि संयुक्त किसान मोर्चे से संबंधित जत्थेबंदियों की ओर से विदेशी ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में 1 से 7 सितंबर तक चंडीगढ़ में लगाए जा रहे मोर्चे में मुलाजिम संगठन भी शामिल होंगे। यह लड़ाई का बिगुल है। यह लड़ाई नीतिगत लड़ाई हो गई है। जिस कारण शिक्षा, सेहत सेवाएं और सरकारी अदारे बर्बाद हो रहे हैं। बेरोजगारी के कारण यूथ नशे में जा रहा है।

लुधियाना में कर्मचारियों की मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली।

लुधियाना में कर्मचारियों की मीटिंग करीब 3 घंटे तक चली।

सरकार के शोकॉज नोटिस देने से नाराज उन्होंने कहा कि आज सेंकड़ों जत्थेबंदियां पहुंचीं। 40 जत्थेबंदियां ऐसी हैं जो किसी के साथ संबंधित नहीं है। वह लोग भी आए हैं, जिनका हम स्वागत करते हैं। कुल हम 9 मांगों पर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में शोकॉज नोटिस भी जारी हुए है। एक पत्र जरूर जारी हुआ है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई उस बारे जानकारी नहीं दे रहा। हम उस चिट्ठी को वापस लेने की बात कह रहे है, अन्यथा हड़ताल मुकम्मल रखी जाएगी।

एक-एक मांग माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा नेताओं ने कहा कि हमने ये जरूर ऐलान किया है हम बातचीत नहीं करेंगे। लेकिन जब कोई बातचीत का दौर चलता है या सरकार कोई कंडीशन रखती है तो हम भी कंडीशन रखेंगे। सरकार ने जो लेटर लिखा उसकी निंदा करते हैं। अभी कोई बातचीत की बात हुई नहीं है। जब तक हमारी एक-एक मांग मानी नहीं जाती है तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। हम किसानों और मजदूरों के बच्चे हैं। पहले भी किसानों और मजदूरों ने हमारा साथ दिया है। हम भी उनका साथ देंगे।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *