प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

श्री मोदी ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *