पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल, पार्टी को मिला बड़ा चेहरा

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): अकाली दल वारिस पंजाब दे को गुरुवार को उस समय बड़ा राजनीतिक और सामाजिक बल मिला, जब प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में आयोजित समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर रब्बी कंदोला ने कहा कि वे पार्टी की उस सोच से प्रभावित होकर जुड़े हैं, जो पंजाबी मां-बोली के संरक्षण, पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं की शिक्षा, पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई तथा रोजगार संबंधी कड़े और पारदर्शी कानून बनाने की बात करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना समय की जरूरत ह

समारोह में सांसद सरबजीत सिंह खालसा, सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह तथा विधायक मनप्रीत सिंह अयाली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने रब्बी कंदोला और उनके समर्थकों को सिरोपा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि रब्बी कंदोला के जुड़ने से संगठन को सामाजिक और जनाधार के स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके आने से युवाओं और पंजाब से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

रब्बी कंदोला ने कहा कि उन्होंने पंजाब, पंजाबी और पंथक विचारधारा की सेवा के उद्देश्य से पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और रब्बी कंदोला के समर्थक मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *