BJP नेता मनोरंजन कालिया बेहोश होकर गिरे:जालंधर में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ी; अस्पताल ले जाया गया

पंजाब BJP के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के ROB उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

उनके बेहोश होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया और तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। शुरूआती जानकारी में पता चला कि कालिया को कल बुखार हो गया था। हालांकि आज केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से दूसरी लीडरशिप के साथ वह भी आ गए।

इस दौरान वह केंद्रीय राज्य मंत्री का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके शरीर में सोडियम लेवल कम हो गया। जिससे उनका BP गिर गया और वह बेहोश हो गए। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच में जुटे हुए हैं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने से जुड़े तस्वीरें…

मनोरंजन कालिया इस तरह से बेहोश होकर गिर गए थे।

मनोरंजन कालिया इस तरह से बेहोश होकर गिर गए थे।

समर्थकों ने उन्हें उठाकर बेहोशी से जगाने की कोशिश की।

समर्थकों ने उन्हें उठाकर बेहोशी से जगाने की कोशिश की।

चेहरे पर पानी डालने के बाद मनोरंजन कालिया को होश आया।

चेहरे पर पानी डालने के बाद मनोरंजन कालिया को होश आया।

होश में आने पर मनोरंजन कालिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

होश में आने पर मनोरंजन कालिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पंजाब में भाजपा का अनुभवी चेहरा कालिया मनोरंजन कालिया पंजाब भाजपा के सबसे अनुभवी और चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। जालंधर की राजनीति में उनकी लंबे समय से मजबूत पकड़ रही है और वह पार्टी के संगठन तथा चुनावी रणनीति दोनों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। जालंधर सेंट्रल से 3 बार विधायक रहने के साथ-साथ वे पंजाब सरकार में मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

कालिया का शहरी क्षेत्रों, व्यापारिक वर्ग और पारंपरिक भाजपा समर्थकों के बीच उनका अच्छा जनाधार माना जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क और संगठनात्मक अनुभव के कारण उन्हें पंजाब भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में शामिल किया जाता है।

इसके अलावा वह पार्टी का बड़ा हिंदू चेहरा भी हैं। साल 2012 में जब अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी तो उनके डिप्टी सीएम बनने के भी चर्चे थे। लेकिन तब अकाली दल के दबदबे की वजह से वह इस पद से चूक गए।

By nishuthapar1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *