दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चतुर्थ संशोधन) विनियमन 2026 मसौदे पर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण- ट्राई ने हितधारकों की टिप्पणियां प्राप्त करने के लिए 7 मई, 2026 को अपनी वेबसाइट पर दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चतुर्थ संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा जारी किया था। मसौदा विनियमों पर अपने विचार देने की अंतिम तिथि उसने 5 जून, 2026 निर्धारित की थी।

हितधारकों और उनके संगठनों की ओर से इसकी समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध पर अब मसौदा संशोधन पर लिखित टिप्पणियां पेश करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है । इसके अलावा कुछ हितधारकों के अनुरोध पर टिप्पणियों पर प्रति-टिप्पणियां भी पेश की जा सकती हैं। प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 जून, 2026 है ।

दूरसंचार उपभोक्ता शिकायत निवारण (चतुर्थ संशोधन) विनियमन 2026 के मसौदे पर टिप्पणियां और यदि कोई प्रति-टिप्पणी हो तो उसे ईमेल आईडी: adv.ca@trai.gov.in पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में भेजा जा सकता है। किसी भी स्पष्टीकरण या अधिक जानकारी के लिए, श्री विवेक खरे सलाहकार (सीए) से उपरोक्त ईमेल पते या +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *