प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस दुखद घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।


श्री मोदी ने मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *