21
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 22 नवंबर को हरियाणा स्टेट डे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति, परंपरा और प्रदेश की विकास यात्रा की बहुआयामी झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला देश के सबसे बड़े व्यापारिक और सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है, जहां देश-विदेश से हजारों प्रदर्शक और लाखों आगंतुक पहुंचते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर हरियाणा स्टेट डे का आयोजन प्रदेश के लिए अपनी आर्थिक प्रगति, उद्यमशीलता और…
