02
Aug
लुधियाना (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ (SoE) का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही लुधियाना जिले में ऐसे स्कूलों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं, विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम और उन्नत बुनियादी सुविधाओं से लैस ये नए परिसर राज्य सरकार की सरकारी शिक्षा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की मुहिम का हिस्सा हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना, जो लंबे समय से पंजाब की…
