22
Oct
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और एसबीएस नगर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में एक गैंगस्टर नेटवर्क के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, अदालत में पेशी के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की कथित योजना को नाकाम कर दिया गया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, नवांशहर क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों के पास से दो अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि संदिग्ध विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे…
