26
Jun
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला जिले के समाना में आधुनिक खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे की समस्या से दूर रखने के लिए खेल ढांचे को तेजी से मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराकर युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।…
