06
Nov
हरियाणा के पानीपत में रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार ने पहले उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की और फिर छाती पर सिर से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के बाद दुकानदार की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान विदेश जिंदल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेलवे रोड…
