07
Aug
पटियाला(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के पटियाला जिले के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब अमेरिका के कैलिफोर्निया में 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक के कई दिनों से लापता होने की सूचना थी। इस घटना से अटलान गांव में शोक का माहौल है, जबकि शोकाकुल परिवार ने उसका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए सरकार से सहायता की अपील की है। मृतक की पहचान खुशकरनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह करीब पांच वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश गए खुशकरनदीप कैलिफोर्निया में…
