17
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने की दिशा में घोषणा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में 120 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सर्किट हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ एवं रक्तदान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने दो मेडिकल मोबाइल यूनिट को झंडी दिखाकर रवाना…
