18
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी किसान के खेत में निर्धारित औसत से अधिक धान की पैदावार हुई है तो उसकी अतिरिक्त उपज की खरीद को लेकर किसान परेशान न हों। ऐसे किसान अपनी अधिक पैदावार का विवरण संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव को लिखित रूप में दें। किसान के आग्रह पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को औसत से अधिक उत्पादन होने की स्थिति में…
