12
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की बजट घोषणा के क्रम में यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला नूंह के अंतर्गत मानौत, खानपुर घाटी, झारपुरी, सलम्बा, बादली, गुरनावट, पापड़ा और रायपुरी…
