05
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING फोरम के फायरसाइड चैट कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेशक-अनुकूल माहौल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई कंपनी आने वाले समय में हरियाणा में निवेश करती है तो वे इस यात्रा को सफल मानेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिंगापुर आने से पहले ही लगभग 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान की गई थी। अधिकारियों ने कई निवेशकों के साथ ई-मीटिंग भी की। इस यात्रा के दौरान अनेक कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव दिए और अपनी इन्वेस्टमेंट…
