27
Sep
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे 'मन दे मुनाफ़े' जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को पार्टी के विधायक, सांसद और चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज द्वारा अलग-अलग गांवों और वार्डों में डोर-टू-डोर जाकर भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड लोगों के साथ सांझा किया गया। इस दौरान नेताओं ने लोगों से फ्री बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा और मां-बेटी सत्कार योजना जैसी भलाई स्कीमों से मिल रहे फाइनेंशियल फायदों के बारे में बात की। विधायक राजिंदर पाल कौर ने वार्ड नंबर 43 में घर-घर जाकर प्रचार करते हुए कहा…
