13
Nov
लुधियाना/चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): लुधियाना नॉर्थ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल बग्गा ने भाजपा की तरफ से उनके पार्टी छोड़ने की फैलाई जा रही अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के "सच्चे सिपाही" हैं और रहेंगे। आप विधायक ने भाजपा को चेतावनी दी कि पंजाब बंगाल नहीं है और यहां के लोगों को दबाव वाले हथकंडो से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने भरोसा जताया कि आप फिर से सरकार बनाएगी और पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रण लिया। एक बयान में, आप…
