LudhianaNews

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: मिनी-ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: मिनी-ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत

लुधियाना(गुरप्रीत सिंह): लधोवाल पुलिस थाना क्षेत्र में मुल्लांपुर रोड पर तेज रफ्तार मिनी-ट्रक ने ऑटो-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब आठ यात्रियों से भरा ऑटो-रिक्शा हाईवे की ओर जा रहा था। मुल्लांपुर रोड पर पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक मिनी-ट्रक ने तेज रफ्तार में उससे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री फंस गए या गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर जसबीर सिंह, 45, सुरिंदर…
Read More