27
Sep
जालंधर (गुरप्रीत सिंह): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के जी3 हॉस्टल की एक छात्रा से जुड़े कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर विद्यार्थियों द्वारा चिंता जताए जाने के बाद तड़के परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार, रात करीब 2 बजे भारी संख्या में छात्र एकत्र हो गए और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। छात्रों का आरोप था कि यह कथित घटना तीन दिन पहले हुई थी और इस पर पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस ने बताया…
