28
Jul
अमृतसर के लोपोके क्षेत्र में एक महिला पर अपने पति को नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला ने पति को विदेश, विशेष रूप से जर्मनी भेजने का भरोसा दिलाया था और इसी बहाने उससे बड़ी रकम भी ली थी। बाद में उसने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे और महिला लगातार उसे…
