13
Jun
अमृतसर (गुरप्रीत सिंह): 16 जून को अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के साथ पंजाब और पवित्र नगरी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा को जोड़ने वाला एक नया यात्रा गलियारा (ट्रैवल कॉरिडोर) चालू होने जा रहा है। इस प्रीमियम ट्रेन सेवा से जहाँ धार्मिक पर्यटन तेज होने की उम्मीद है, वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित कई जिलों के लिए कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार होगा। रेलवे द्वारा जारी संशोधित परिचालन योजना के अनुसार, यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले बटाला, छीना, गुरदासपुर और पठानकोट सिटी से होकर गुजरेगी। इस रूट का इन क्षेत्रों के निवासियों द्वारा गर्मजोशी से…
