29
Nov
जींद(बलविंदर सिंह): हरियाणा के जींद में एक फास्ट-ट्रैक अदालत ने अपनी 16 वर्षीय पड़ोसी का अपहरण कर बार-बार यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाए गए एक व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़िता की शिक्षा और पुनर्वास में सहायता के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की सिफारिश भी की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिफा ने बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी पाए जाने के बाद आरोपी सुनील को यह सजा सुनाई। दोषसिद्धि में पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 शामिल है,…
