28
Sep
लुधियाना(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने और देशभक्ति, समानता, इंसाफ और लोक कल्याण पर आधारित पंजाब के निर्माण के दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। महान शहीद के जन्मदिवस के मौके पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पी.ए.यू.) में 'जश्न-ए-इंकलाब' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शहीद भगत सिंह के सम्मान में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखने और 30 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने से लेकर सरकारी दफ्तरों…
