19
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के उद्यान विभाग के अंतर्गत आने वाले "पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र, मुनीमपुर (झज्जर)" में किसानों के लिए एक विशेष पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 26 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसका मुख्य विषय "बागवानी योजनाएं व उन्नत तकनीकों द्वारा फूलों की खेती" पर प्रशिक्षण है। इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 10 किसानों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक किसान उद्यान…
