21
Aug
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): सिख कैदियों, जिन्हें आमतौर पर ‘बंदी सिंह’ कहा जाता है, की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान शुक्रवार को पंजाब में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानों और बाजारों में शटर बंद रहे तथा कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर अपनी मांग के समर्थन में सड़कें जाम कीं। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और जालंधर सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस की भारी तैनाती की गई। बंद के कारण यात्रियों…
