HaryanaPlayers

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, देश का नाम किया रोशन: डॉ. अरविंद शर्मा

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा, देश का नाम किया रोशन: डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने एशियन गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की माटी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा देश की खेल शक्ति है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा सबसे ऊपर पहुंचाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक की परवीन हुड्डा, हिसार के अंकुश पंघाल, चरखी दादरी के सुजीत कलकल और जींद की कीर्ति शर्मा ने स्वर्ण पदक…
Read More
हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, CM सैनी बोले- दुनिया में बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, CM सैनी बोले- दुनिया में बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। रोमांचक फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने ईरान को पराजित कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस स्वर्णिम जीत में हरियाणा का विशेष योगदान रहा है, क्योंकि स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में प्रदेश के 8 प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा की माटी से जुड़े इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, क्षमता और अनुशासन के बल पर विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री…
Read More