19
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन इन दिनों प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और जीवंत विरासत का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। पवेलियन में बंचारी की प्रसिद्ध नगाड़ा पार्टी की दमदार प्रस्तुति ने मेले के माहौल को पूरी तरह हरियाणवी रंग में रंग दिया है। नगाड़े की गूंजती थाप और कलाकारों की शानदार लयबद्ध प्रस्तुति पर देश-विदेश से आए आगंतुक झूमने को मजबूर हो रहे हैं। पवेलियन में उमड़ रही भीड़ और कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों का उत्साह हरियाणा की लोक संस्कृति के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शा…
