24
Sep
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बुधवार को भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के उन दावों पर पलटवार किया, जिनमें कहा गया था कि वे पंजाब छोड़कर अमेरिका चले गए हैं। मुंडियां ने तंज कसते हुए कहा कि बिट्टू ने अपनी टिकट कटने के बाद शायद कोई "ट्रैवल एजेंसी" खोल ली है और अब वे पंजाब के नेताओं को अमेरिका भेज रहे हैं। अपने भतीजे के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया छापेमारी को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मुंडियां ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान एक विधवा, बच्चों और एक गर्भवती औरत को परेशान किया…
