19
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में फसल खरीद प्रबंधों की अग्रिम और फुल प्रूफ तैयारी सुनिश्चित करने के लिए जिलावार खरीद योजना बनाई जाएगी ताकि फसलों की खरीद सुचारू और निर्बाध ढंग से की जा सके। इसके लिए बाकायदा जिलावार एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाकर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त खरीद केन्द्र व स्टोरेज स्पेस चिन्हित किए जाएंगे। साथ ही, प्रदेश में एग्रीस्टेक पोर्टल के क्रियान्वयन की देखरेख के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। यह निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य किसानों की असुविधा…
