15
Nov
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): भगवंत मान सरकार ने 2021-22 के पेराई सीजन के दौरान किसानों के गन्ने का 27.74 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न करने के कारण राणा ग्रुप के प्रबंधन में चल रही फगवाड़ा स्थित गोल्डन संधर शुगर मिल को सील कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि जब किसानों को उनकी मेहनत की कमाई से वंचित रखा जा रहा हो, तो सरकार मूकदर्शक बनकर नहीं बैठ सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी मिल को किसानों का शोषण करने या कानून का उल्लंघन कर काम करने की इजाजत नहीं दी…
