12
Sep
चंडीगढ़(नवल किशोर):पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार में बदलाव लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग मानव-केंद्रित, नैतिक, समावेशी और समाज के प्रति जिम्मेदार तरीके से होना चाहिए। पंजाब लोक भवन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उच्च शिक्षा” विषय पर आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि AI क्रांति ने लोगों के सीखने, काम करने, शोध करने और निर्णय लेने के तरीकों को बदल…
