24
Sep
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) ने ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर ईडी की टीमों का घेराव किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक शेरी कलसी ने कहा कि पंजाब में चुनावों का दौर चल रहा है, लेकिन बीजेपी ने ईडी का दौर ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि यह हमें दबाना और हम पर दबाव बनाना चाहते हैं। इन्हें लगता है कि यह जितना परेशान करेंगे,…
