06
Nov
हरियाणा के हिसार में धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। शुक्रवार को खरीदारी के शुभ अवसर पर शहर के प्रमुख बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा और बर्तन कारोबारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। व्यापारियों और बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि धनतेरस से दिवाली तक शहर में 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। वाहन खरीदने वालों में भी खासा उत्साह है और कई ग्राहकों ने पहले ही अपनी पसंद की गाड़ियों की बुकिंग करवा रखी है। शहर के राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, ऑटो…
