16
Nov
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 नवंबर को पंजाब के जालंधर दौरे पर आएंगे। वह डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक रायपुर गांव से 2,558 किलोमीटर लंबी 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा भी आयोजित की जाएगी। यह यात्रा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित होगी। यात्रा का समापन 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर में होगा, जिसे गुरु रविदास जी की जन्मस्थली माना जाता है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 16 नवंबर को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस…
