21
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाण के धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 11वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस वर्ष पहली बार दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहयोगी राज्य की भूमिका में रहेंगे। वहीं, मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री धरमबीर गोखूल 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी शनिवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर…
