22
Nov
पंचकूला(बलविंदर सिंह):पंचकूला शनिवार शाम 5 बजे सेक्टर-24 स्थित मल्टी फीचर पार्क के पास आग की लपटों में घिरी क्रेटा कार में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। लोगों ने वीडियो में बोलते दिखाए दे रहे हैं कि आधा घटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सेक्टर-26 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब आधे घंटे तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…
