27
Sep
करनाल में हाईवे पर एक क्रेटा कार अचानक ब्रेक लगाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार फिसलकर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर जा चढ़ी और पलट गई। हादसा इतना तेज था कि कार का संतुलन बिगड़ते ही वह रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।…
