28
Nov
चण्डीगढ़(नवल किशोर):पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चन्द कटारिया ने आज चण्डीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित यूटी सचिवालय के बहुउद्देशीय सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन का नेतृत्व किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री हिरिअड़का राजेश प्रसाद; पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह; गृह सचिव श्री मनदीप सिंह बराड़; वित्त सचिव श्री दिप्रवा लाकड़ा; उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव; प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष तथा चण्डीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने प्रशासक के साथ…
