19
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'आओ, मिलकर बनाएं बाल विवाह मुक्त भारत - बचपन खिलने दो, सपनों को उड़ने दो' के संदेश के साथ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बाल विवाहों की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 को सख्ती से लागू किया गया है, जिसके तहत जिला स्तर पर संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कानून के अनुसार…
