29
Jul
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध सूफी एवं लोकगायक हंस राज हंस के नए पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हंस राज हंस के साथ उनके बेटे एवं लोकप्रिय गायक युवराज हंस व नवराज़ हंस भी मौजूद रहे। पंजाबी संगीत और साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्ती शमशेर सिंह संधू, संगीतकार जोड़ी देसी क्रू, गायक हरप्रीत सेखों, गुरलेज अख्तर, बॉबी बाजवा तथा गीत से जुड़े अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के…
