11
Oct
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी के साथ अश्विन नवरात्र के प्रथम दिन माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामायी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां डालीं। इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सतपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। पत्रकारों से…
