07
Aug
हरियाणा के चरखी दादरी में हाल ही में हुए चर्चित फायरिंग मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जबकि वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरेआम गोलियां चलने और अफरा-तफरी का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कर रही है और इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, फायरिंग की घटना का संबंध बदहड़ा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जोड़ा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते…
